फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से निकलवाए 91 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से निकलवाए 91 हजार रुपये

Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से निकलवाए 91 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जुलाना के वार्ड नंबर 10 निवासी एक युवक के खाते से दो अज्ञात युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करके 91 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जुलाना के वार्ड नंबर 10 निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत में कहा कि वह मजदूरी करता है। उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जुलाना में खाता है। पांच जुलाई को शाम छह बजे वह जुलाना स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम में पैसे निकालने गया। उसने 20 हजार रुपये निकाले। एटीएम केबिन में दो युवक भी खड़े थे। इन युवकों ने किसी प्रकार धोखाधड़ी करके उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। मुकेश ने कहा कि उसी दिन उसके मोबाइल पर मेसेज आया कि उसके खाते से 40 हजार रुपये किसी हकम सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। छह जुलाई को लाखनमारा में एसबीआई की एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले गए। हांसी में एटीएम द्वारा 31 हजार रुपये निकाले गए। जब वह बैंक में गया तो मैनेजर ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ है। पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed