फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विवाद बन गया खूनी खेल

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विवाद बन गया खूनी खेल

Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विवाद बन गया खूनी खेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सुप्रीम सीनिसर सेकेंडरी स्कूल में करीब एक साल पहले पार्टनरशिप को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया है। स्कूल में पार्टनर भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मंगलवार शाम छह बजे सीआरएसयू के पास बाइक सवार दो युवकों ने जिस समय बबल को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, वह स्कूल के ही एक पार्टनर से मिलकर अपने घर के लिए आ रहा था। इसके बाद शाम को स्कूल के पार्टनर और कई अन्य स्कूल संचालकों की पंचायत में पूर्व में पार्टनर रहे रामनिवास दूहन को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाने थे। यह राशि सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल को खरीदने की एवज में दी जानी थी, जिसकी रजिस्ट्री मंगलवार शाम करीब चार बजे जींद तहसील में हुई।
सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल और इसके पार्टनरों का विवाद सामान्य कहासुनी से शुरू हुआ और इसके बाद बढ़ता ही चला गया। स्कूल के दूसरे पार्टनर संजय दारा सिंह के भाई व परिवार पर करीब तीन महीने पहले हुए हमले में भूपेंद्र उर्फ बबल व अन्य लोगों पर आरोप लगे थे। इसके बाद संजय के भाई सुनील कपूर ने यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी काफी सहानुभूति भी कपूर परिवार को मिली। बहरहाल बबल की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके भाई सुरेंद्र की शिकायत पर गांव बिरोली निवासी रामनिवास दूहन, उसके भाई राममेहर, भांजे, भतीजे, पुराना शहर निवासी संजय दारा सिंह, उसके भाई सुनील कपूर, उसके पिता बिल्लू पहलवान सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्कूल के साथ गैस एजेंसी व्यवसाय से भी जुड़े थे भूपेंद्र शर्मा
मूल रूप से हिसार जिले के गांव राजथल निवासी 44 वर्षीय भूपेंद्र शर्मा पिछले काफी समय से जींद की अर्बन इस्टेट में रह रहे थे। भूपेंद्र शर्मा सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिस्सेदार होने के साथ-साथ गैस एजेंसी भी चलाते थे। इस लिहाज से शहर में उनके काफी रसूख रहे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही शहर के काफी प्रमुख लोग और स्कूल संचालक नागरिक अस्पताल पहुंच गए। भूपेंद्र शर्मा के शव का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है सुनील कपूर
व्यवसायी भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल की हत्या के मामले में सुनील कपूर, उसके भाई संजय दारा सिंह व उनके पिता बिल्लू पहलवान को आरोपी बनाया गया है। तीन महीने पहले सुनील कपूर के घर पर हमला हुआ और इसके कुछ दिन बाद सुनील कपूर पर उसकी ज्वेलरी की दुकान में आधा दर्जन लोगों ने हमला किया। इस पर सुनील कपूर ने सोशल मीडिया पर भूपेंद्र उर्फ बबल सहित दो अन्य लोगों पर खूब आरोप लगाए। इस हमले के पीछे सुप्रीम स्कूल का विवाद ही बताया गया। हालांकि पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है।
कौन है रामनिवास दूहन
रामनिवास दूहन सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पिछले सत्र तक पार्टनर रहा है। इससे पहले भी अन्य लोगों के साथ रामनिवास दूहन स्कूल का हिस्सेदार रहा लेकिन इस बार कुछ नए लोगों ने स्कूल में हिस्सेदारी डाल दी और रामनिवास दूहन ने हिस्सेदारी छोड़ दी। इसकी डील के तहत मंगलवार को सुप्रीम स्कूल की रजिस्ट्री नए पार्टनरों ने करवा ली और शाम को डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान रामनिवास दूहन को किया जाना था। अब रामनिवास दूहन के साथ-साथ उसके भाई, भांजे व भतीजे को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
देसी कट्टे से हुआ वार
एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि मौका मुआयना करने से यह बात सामने आई है कि बबल पर देसी कट्टे 312 बोर से नजदीक से गोली दागी गई है। इससे बबल का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल का मुआयना करने पर यह भी साफ हुआ है कि बबल का हमलावरों से झगड़ा हुआ है। हमलावरों से निपटने के लिए बबल ने गाड़ी से बिंडा भी निकाला लेकिन इससे पहले ही उसे गोली मार दी गई।
पहले से ही रेकी कर रहे थे हमलावर
जिस प्रकार से सीआरएसयू के आसपास हमलावरों ने भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल को गोली मारी है, उससे साफ है कि हमलावर पहले से ही रेकी कर रहे थे। जिस स्थान पर बबल को गोली मारी गई, वह एक तरह से सुनसान है। आसपास कोई मकान या दुकान भी नहीं है। यहां से हमलावर वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। जिस समय बबल रोहतक रोड से एक चिकित्सक के पास से निकला, उसी समय हमलावरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और सुनसान सी जगह देखकर वारदात को अंजाम दे दिया।

कई एंगल जोड़कर मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है लेकिन कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सुप्रीम स्कूल को लेकर आपस में पार्टनरों में विवाद था। इसके साथ-साथ एक युवक के साथ भी भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल का झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
-डॉ. अरुण सिंह, एसएसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed