फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   53 year old man shot dead in Jind of Haryana

जींद: मुआवजे की राशि मिली नहीं, उससे पहले ही बंटवारे को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Fri, 03 Sep 2021 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 07:13 PM IST
सार

हरियाणा के जींद जिले में मुआवजा मिलने से पहले ही व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के ही लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर तीन एकड़ जमीन अधिग्रहीत हुई थी। इसी जमीन का 1.63 करोड़ रुपये मुआवजा मिलना था लेकिन उससे पहले ही व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
53 year old man shot dead in Jind of Haryana
मृतक कर्मबीर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अधिग्रहीत साढ़े तीन एकड़ भूमि के मिलने वाले 1.63 करोड़ रुपये के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला हरियाणा के जींद जिले गांव कालवा का है। यहां 53 वर्षीय कर्मबीर की हत्या के आरोप में परिवार के मनीष, विजय, सतपाल, महेंद्र, राजपाल, नरेश व सुरेश के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाने में गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भतीजे प्रवीण ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे में मिलने वाले 1.63 करोड़ रुपये के बंटवारे को लेकर परिवार के मनीष, विजय, सतपाल, महेंद्र, राजपाल, नरेश व सुरेश के साथ विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


रुपये को लेकर दो दिन पहले भी उसके चाचा को मारने की धमकी दी गई थी। गुरुवार रात करीब एक बजे आंगन में सो रहे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रवीण ने बताया कि उसकी चाची अनीता ने रात लगभग एक बजे जानकारी दी कि उसके चाचा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जब वह पहुंचा तो देखा कि चाचा की छाती में गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालवा गांव में गुरुवार रात को घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुभाष, थाना प्रभारी, पिल्लूखेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed