फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बुआ ने नाबालिग लड़की को सफीदों के एक गांव में बेचा

बुआ ने नाबालिग लड़की को सफीदों के एक गांव में बेचा

Mon, 08 Apr 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बुआ ने नाबालिग लड़की को सफीदों के एक गांव में बेचा
पहले बुआ पर बेचने का लगाया आरोप, बाद में बोली पति करता है प्रताड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सफीदों के एक निजी अस्पताल में सुबह एक नाबालिग को दाखिल करवाया गया। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि लड़की गर्भवती है। चिकित्सक को कुछ शक हुआ तो उसने लड़की का नाम व पता मालूम करके पुलिस को बुला लिया। चिकित्सक के सामने लड़की ने बुआ पर ही उसे बेचने के आरोप लगाए, जबकि पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीदों के एक निजी अस्पताल में एक महिला दाखिल हुई। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि वह नाबालिग है और तीन महीने की गर्भवती है। महिला ने चिकित्सक को बताया कि उसकी बुआ ने उसे बेच दिया है। वह दिल्ली के एक क्षेत्र की रहने वाली है। बाद में पता चलने पर कुछ लोग आए और कहा कि वह उनकी विवाहिता है और बीमारी के कारण अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने मंदिर में शादी की है। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर महिला ने केवल यह कहा कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। उसके पति ने उसे अलमारी में बंद कर रखा था। उसे अपने मायका पक्ष के पास भी नहीं जाने दिया था। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एएसआई नीर कुमार व संबंधित महिला पुलिस कर्मचारी को इसकी जांच सौंपी गई है, जिसमें विवाहिता व अन्य संबंधितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस का महिला के परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया था। परिजनों के आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed