फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सामान खरीदने आए व्यक्ति ने दुकानदार को लगाया 40 हजार रुपये का चूना

सामान खरीदने आए व्यक्ति ने दुकानदार को लगाया 40 हजार रुपये का चूना

Sun, 25 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सामान खरीदने आए व्यक्ति ने दुकानदार को लगाया 40 हजार रुपये का चूना
दो हजार के बदले मांगे 100-100 के नोट, सामान की लिस्ट थमाकर रुपये लेकर हुआ फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इंदिरा बाजार स्थित एक दुकानदार के पास सामान लेने आए व्यक्ति ने दुकानदार को 40 हजार रुपये का चूना लगा दिया। दुकानदार ने आसपास व्यक्ति की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा बाजार में मसाला कंपनी के नाम से दुकान चलाने वाले मनीष जैन ने कहा कि वह शुक्रवार दोपहर को अपनी दुकान पर बैठा था। इसी समय एक व्यक्ति उसके पास सामान लेने के लिए आया। व्यक्ति के कहने पर वह सामान निकालने लगा। तभी उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसके पास दो-दो हजार रुपये के 20 नोट हैं। उसे अन्य सामान भी लेना है, इसलिए उसे 100-100 रुपये के नोट चाहिए। मनीष ने बताया कि उसने 100-100 रुपये नोट के चार पैकेट दुकान के गल्ले से निकालकर उसे दे दिए। व्यक्ति ने एक काफी लंबी लिस्ट सामान की उसे सौंप दी। वह सामान निकालने के लिए दुकान के अंदर गया। कुछ देर बाद जब वह सामान निकालकर बाहर आया तो उक्त व्यक्ति गायब था। उसने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। मनीष ने बताया कि व्यक्ति बाइक पर आया था। बाइक का नंबर उसने नोट कर लिया है। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed