फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   त्या के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार 50 हजार का ईनाम बदमाश गिरफ्तार

त्या के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार 50 हजार का ईनाम बदमाश गिरफ्तार

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
त्या के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार 50 हजार का ईनाम बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जींद के अलावा रोहतक पुलिस के लिए सिरदर्द बना हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, डकैती व अन्य वारदात में संलिप्त अपराधी जुलाना के गांव शादीपुर निवासी मनजीत को डिटेक्टिव टीम ने सफीदों में पानीपत बाईपास से बुधवार को गिरफ्तार किया है। मनजीत से एक पिस्तौल, चार कारतूस व बाइक बरामद हुई है। मनजीत पचास हजार का ईनामी अपराधी है। उसके खिलाफ जींद और रोहतक में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मनजीत उम्रकैद की सजा काट रहा था। 12 मार्च 2018 को वह रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए भेजा था, जहां से वह फरार हो गया था। पुलिस ने मनजीत को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया।
डिटेक्टिव इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सूचना मिली कि पानीपत बाईपास सफीदों की तरफ से एक कुख्यात बदमाश जींद की तरफ बाइक पर सवार होकर आ रहा है। डिटेक्टिव स्टाफ में तैनात एएसआई कुलदीप सिंह, एएसआई पुरुषोत्तम व कांस्टेबल मोहित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को पुलिस ने रोकना चाहा तो वह फरार होने लगा लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को बाइक समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद की युवक की हत्या
डीएसपी पवन शर्मा ने कहा कि मनजीत हत्या के मामले में जिला जेल में सजा काट रहा था। 12 मार्च को पीजीआई रोहतक से फरार होने के बाद मनजीत ने मोखरा निवासी मिलन नामक युवक की हत्या की। इसके बाद मनजीत ने भिवानी से एक स्विफ्ट कार छीनी तथा कलानौर में भी एक बाइक छीनकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हत्याओं समेत आर्म्स एक्ट के तहत हैं मामले दर्ज
मनजीत पर 26 जनवरी 2013 को सदर थाना जींद में पहला आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद एक मार्च 2014 को जुलाना में आर्म्स एक्ट, 22 अगस्त, 2014 को हत्या का मामला जुलाना में, 23 अगस्त को जुलाना में हत्या व आर्म्स एक्ट, 10 सितंबर को जुलाना में आर्म्स एक्ट, पांच अगस्त व 23 नवंबर को हत्या के प्रयास का मामला जुलाना में, 23 सितंबर 2017 को मारपीट व धमकी देने, 22 अगस्त को मारपीट व धमकी देने, 12 मार्च 201 8 को धारा पीजीआई रोहतक में हिरासत से भागने, 12 मई को कलानौर में एक बाइक छीनने जून 2018 में भिवानी से स्विफ्ट गाड़ी छीनने, जून 2018 में ही युवक की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed