फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   काजू बेच कर ढाबे पर ट्रक छोड़ कर फरार हुआ चालक

काजू बेच कर ढाबे पर ट्रक छोड़ कर फरार हुआ चालक

Thu, 15 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
काजू बेच कर ढाबे पर ट्रक छोड़ कर फरार हुआ चालक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कर्नाटका से लगभग एक करोड़ रुपये के काजू ट्रक में लोड करके चला चालक ने रास्ते में बेच दिया। बाद में खाली ट्रक को उचाना के एक ढाबे के बाहर खड़ा करके फरार हो गया। जब ट्रक गंतव्य स्थल पर नही पहुंचा तो काजू कंपनी के कर्मचारियों ने जीपीएस से ट्रक की लोकेशन को देखा तो वह उचाना के निकट दिखाई। बाद में ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारी लोकेशन के आधार पर उचाना पहुंचे तो ट्रक खड़ा था, लेकिन जांच करने पर पाया कि ट्रक खाली था और लोड किए गए काजू गायब थे। जब आसपास ट्रक चालक का पता किया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीआरएल लोजेस्टिक लिमिटेड ट्रांसपोर्ट धारुहेड़ा के मैनेजर प्रवीण ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजस्थान का ट्रक चालक फतेह सिंह छह जून को कर्नाटका से ट्रक में करोड़ रुपये की कीमत के काजू लोडिंग करके पंजाब के लिए चला था। यह काजू पंजाब के शहर लुधियाना, अमृतसर पहुंचने थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी वह निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने ट्रक में लगे जीपीएस से देखा तो ट्रक रास्ते में ही खड़े होने की जानकारी मिली। जब ट्रक चालक से संपर्क किया तो उसका फोन भी बंद मिला। इस पर वो जीपीएस से मिली जानकारी से उचाना पहुंचे। यहां पुलिस थाना से पहले ढाबा के सामने खाली ट्रक खड़ा मिला। जब आसपास पता किया तो ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि ट्रक चालक फतेह सिंह ने लगभग एक करोड़ की कीमत के भरे हुए काजू को बेचकर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले के जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि ट्रांसपोर्टर के मैनेजर प्रवीण की शिकायत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

करोड़ों के काजू बेच ढाबे पर ट्रक छोड़ चालक फरार
-ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

15जेएनडी 01 : पुलिस थाना में खड़ा ट्रक जिसमें करोड़ रुपये के काजू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed