फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने वाले दोनों आरोपियों को किया अदालत में पेश

एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने वाले दोनों आरोपियों को किया अदालत में पेश

Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने वाले दोनों आरोपियों को किया अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जींद के विकास नगर में अवैध हथियार बनाने के आरोप में एसटीएफ सोनीपत द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों झज्जर जिले के गांव बहराणा हाल आबाद विकास नगर जींद निवासी विनोद उर्फ खिम्मा व दिल्ली के हमीदपुर निवासी दीपक उर्फ गोलू को शुक्रवार को तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद सोनीपत एसटीएफ ने दोनों को जींद जेल में भेज दिया। एसटीएफ तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए जींद में दो-तीन जगह छापे मारे गए लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।

बताते चलें कि नौ जुलाई को 11 बजे एसटीएफ सोनीपत की टीम ने जींद के विकास नगर में छापा मारकर कथित रूप से अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया था। यहां से एसटीएफ ने पांच पिस्तौल, तीन अधूरे तैयार पिस्तौल व भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया था। इस आरोप में पुलिस ने विनोद उर्फ खिम्मा व दीपक उर्फ गोलू को काबू किया था जबकि रामगढ़ गांव निवासी संदीप फरार हो गया था। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया था। इसके बाद शुक्रवार को दोनों को फिर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए। जांच अधिकारी नरेश ने कहा कि संदीप की तलाश के लिए एसटीएफ छापे मार रहे हैं। जींद में भी दो-तीन जगहों पर संदीप को काबू करने के लिए दबिश दी गई लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। नरेश ने कहा कि जल्द ही तीसरा आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed