{"_id":"595fdb644f1c1b2b298b4686","slug":"41499454308-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और कार की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस और कार की टक्कर में दो घायल
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक रोड बाईपास पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के निकट शुक्रवार शाम को पंजाब रोडवेज की बस और कार के बीच में टक्कर हो गई। बस चालक ने बचाव करना चाहा तो बस गड्ढे में उतरकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बस में सवार पिता-बेटी घायल हो गए। जिनको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जबकि कार में सवार घायलों को कहां दाखिल कराया गया इसका पता नहीं चल सका। बस के यात्रियों ने बताया कि कार सवार युवक जाते समय कार की नंबर प्लेट को तोड़कर उसको धान के खेतों में फेंककर भाग गए। बाद में घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थित का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस जींद बस स्टैंड से सवारियों को लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हुई थी। बस चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के निकट पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार कार बस की तरफ आने लगी और टक्कर हो गई। बस चालक ने कार सवार को बचाना चाहा तो बस गड्ढे में उतर गई और वहां पेड़ से टकरा गई। इसमें बस में सवारी कर रही गांव मिर्चपुर निवासी सुलेखा, उसका पिता रामकुमार को मामूली चोट आई, जबकि बस में सवार लगभग 30 सवारियां बच गई। हालांकि बस के साथ हुई टक्कर के कारण गाड़ी में सवार युवक घायल तो हुए, लेकिन टक्कर होते ही वहां से निकल गए। बाद में पुलिस को सूचना मिली और गाड़ी में सवार युवकों की तलाश की, लेकिन युवकों को कहा दाखिल कराया गया है उनका पता नहीं चल सका। बस के यात्रियों के अनुसार कार सवार युवकों को भी चोट आई है और युवक जाते समय कार की नंबर प्लेट को तोड़ दिया और पास के धान के खेत में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रोडवेज बस और कार की टक्कर में दो घायल
कार सवारों को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बस