फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कुश्ती खिलाड़ी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

कुश्ती खिलाड़ी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती खिलाड़ी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव धड़ौली के कुश्ती खिलाड़ी की हत्या करके शव को आसन के खेत में फेंकने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गांव धड़ौली निवासी कर्मबीर ने 25 जून को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 23 वर्षीय मनजीत कुश्ती में नेशनल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया था। 23 जून की शाम को गांव का ही शराब ठेकेदार संजय उसके घर पर पहुंचा और गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शनिवार शाम को शराब ठेकेदार संजय ने परिवार के लोगों को बताया कि उसका शव गांव आसन में शराब ठेके के निकट खेतों में पड़ा था। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई कर्मबीर ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। गांव का ही प्रवीन के साथ लगभग एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था। उस समय उसने देख लेने की धमकी दी थी। उसने आरोप लगाया कि साजिश के तहत प्रवीन ने शराब ठेकेदार संजय के साथ मिलकर उसकी हत्या की है और शव को गांव आसन के खेतों में फेंका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव धड़ौली निवासी शराब ठेकेदार संजय, प्रवीन, कृष्ण, जयभगवान, शिकंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी संजय, प्रवीन को गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
कुश्ती खिलाड़ी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed