{"_id":"593edfdd1126f4db598b45f6","slug":"41497292765-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस की चपेट में आया युवक, मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
दनौदा कलां के निकट प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार घटना के बाद चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। दनौदा कलां निवासी वीरेंद्र ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का सुरेंद्र गांव के ही करेसर प्लांट पर हेल्पर का कार्य करता था। मंगलवार को वह अपने निजी कार्य के लिए उसके साथ चला गया। इस दौरान उसका भाई सुरेंद्र नरवाना-हिसार मार्ग के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान नरवाना से हिसार जा रही निजी बस चालक ने उसके सीधी टक्कर मार दी। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
निजी बस की चपेट में आया युवक, मौत
हादसे को अंजाम दे बस चालक मौके से फरार