{"_id":"5c3649f9bdec2256b54268cb","slug":"31547061753-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर छात्र को किया घायल, मोबाइल छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारकर छात्र को किया घायल, मोबाइल छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल, छीना मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हकीकत नगर अपोलो रोड निवासी एक 23 वर्षीय युवक को दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हकीकत नगर निवासी 23 वर्षीय कमल ने कहा कि वह बीसीए का छात्र जींद कॉलेज में छात्र है। मंगलवार सुबह वह दिल्ली किसी कार्य से गया था। रात को लगभग 12 बजे वह रेलगाड़ी से जींद रेलवे स्टेशन पर उतरा। इसके बाद वह पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी उसके पीछे एक युवक भागता हुआ आया और उससे कहा भाग-भाग। उसके पीछे-पीछे बाइक पर आ रहे दो युवकों ने कमल को पकड़ लिया और चाकू से उस पर वार कर दिया। चाकू कमल की बाजू में लगा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इतनी ही देर में कुछ लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी लोगों को देखकर मौके से फरार हो गए। युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कमल की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।