{"_id":"5bfc39b2bdec22419c5f0bfc","slug":"31543256498-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियाणा दुकान से पिस्तौल के बल पर 13 हजार 700 रुपये की लूट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करियाणा दुकान से पिस्तौल के बल पर 13 हजार 700 रुपये की लूट, केस दर्ज
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार से सिगरेट मांगी, देने लगा तो पिस्तौल सटाकर लूटे 13700 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बस स्टैंड के पास स्थित शिव कॉलोनी में रविवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर किराना की दुकान चलाने वाले से 13 हजार 700 रुपये लूट लिए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकयत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, कर जांच शुरू कर दी है।
शिव कॉलोनी में किराना दुकान चलाने वाले राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार रात को दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए गल्ले से 13 हजार 700 रुपये जेब में रख ली। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और सिगरेट मांगने लगे। इसके बाद युवक गजक लेकर खाने लगे। सामान देते ही एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोली मारने की धमकी देकर नकदी देने के लिए कहा। युवकों ने उसकी जेब में रखी नकदी निकाल ली और बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।