फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुराचार

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुराचार

Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुराचार
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिले में एक गांव में रिश्ते में दादी लगने वाली एक महिला के घर गई युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पहले युवती को गन्ने का जूस पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नरवाना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती ने कहा कि 31 मार्च शाम को उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। इसलिए वह अपने रिश्ते में दादी लगने वाली महिला के घर गई थी। उसकी दादी के पास जींद निवासी सुनील, जितेंद्र पहले ही मौजूद थे। दोनों युवकों ने उसके गन्ने का जूस पीने को दिया। गन्ने का जूस पीते ही वह बेसुध होने लगी। इसके बाद दोनों युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इसमें एक अन्य युवक सुखेदव व बाला देवी ने उनका सहयोग किया। इसके बाद सुनील व जितेंद्र ने बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। होश में आने के बाद वह अपने घर पहुंची, लेकिन भय के कारण उसने यह बात नहीं बताई। बाद में उसने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी डॉ. अरुण ने महिला थाना पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। महिला थाना प्रभारी कमलेश ने कहा कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed