फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चेकिंग करने गई बिजली निगम की टीम पर किया हमला

चेकिंग करने गई बिजली निगम की टीम पर किया हमला

Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग करने गई बिजली निगम की टीम पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। स्थानीय बाबा कुंडी बस्ती में बिजली की चेकिंग करने की निगम की टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की व जेई के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने जेई का मोबाइल व पैड बुक भी छीन ली। निगम के एसडीओ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह बिजली निगम की टीम जेई कृष्ण खटकड, एएलएम रूपेंद्र, संदीप, बलिंद्र बिजली चेकिंग अभियान चला रही थी। जब टीम बाबा कुंडी बस्ती में गई तो वहां पर बालकिशन के परिवार का दरवाजा खटखटाया। निगम की टीम ने जब उनसे बिजली बिल मांगा तो घर में मौजूद कुलदीप, दर्शन सिंह की पत्नी संतोष ने उनके साथ गाली-गलौच की व मारपीट करते हुए मोबाइल व पैड बुक भी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने जेई कृष्ण के कपड़े फाड़ दिए। जेई कृष्ण खटकड़ ने बताया कि जब उन्होंने बाबा कुंडी के एक घर का दरवाजा खटखटाया तो दर्शन ऱ्सिंह की पत्नी संतोष ने दरवाजा खोला और साथ में कुलदीप भी था। उन्होंने बिजली बिल दिखाने से मना कर दिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके अतिरिक्त संतोष देवी कर्मियों के साथ गाली-गलौच करने लगी और उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा मोबाइल, पैड बुक भी छीन ली। उन्होंने कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को एसडीओ ने शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed