फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मामला: कांग्रेस नेत्री व उसके साथियों से 4.490 ग्राम चरस बरामद का

मामला: कांग्रेस नेत्री व उसके साथियों से 4.490 ग्राम चरस बरामद का

Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मामला: कांग्रेस नेत्री व उसके साथियों से 4.490 ग्राम चरस बरामद का

विज्ञापन
रितु लाठर चरस सप्लाई के लिए किराए पर देती थी गाड़ी, डिलीवरी के दिन खुद जाती थी गाड़ी में बैठ कर
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों के अनुसार कांग्रेस की जिला महिला प्रधान रितु लाठर चरस सप्लाई के लिए किराए पर अपनी गाड़ी देती थी, और जिस दिन चरस की मोटी खेप इधर से उधर करनी होती थी। उन्होंने बताया कि जिस दिन चरस की सप्लाई होनी होती थी उस दिन रितु खुद भी गाड़ी में बैठकर आती थी, ताकि किसी को कोई शक नहीं हो सकें।
रविवार को सफीदों पुलिस ने नगर के टोडीखेड़ी मोड़ के निकट एक महिला सहित तीन लोगों को काबू करने के मामले में चौथे आरोपी सप्लायर को पानीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव बिशनपुरा निवासी बालन साहनी के रूप में हुई है। मामले से जुड़े उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने गांव जैजैवंती निवासी सुरेंद्र उर्फ मंगल, गांव झांझ खुर्द निवासी राजेंद्र को दो दिन के रिमांड के बाद जेल में भेज दिया है। जबकि सप्लायर को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बालन साहनी ने बताया कि वह छह हजार रुपये प्रति किलो की दर से चरस बिहार प्रांत के मोतिहार जिला के रहने वाले महादेव से लेकर आता था । इसमें वह सिर्फ 1500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कमीशन लेता था और 12 हजार रुपये प्रति किलो की दर से चरस सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपियों से भी सवा चार किलो चरस का सौदा 48 हजार रुपये में हुआ था, जिसकी कीमत अभी तक सप्लायर को नहीं दी गई थी। बालन साहनी ने पुलिस को बताया कि यह चरस जींद क्षेत्र के किसी सोनू नामक युवक के पास पहुंचनी थी, लेकिन उससे पहले वह पकड़ा गया। बता दें कि सफीदों पुलिस 16 दिसंबर की रात को पानीपत रोड स्थित गांव टोडीखेड़ी मोड़ के निकट गश्त के दौरान 4 किला 490 चरस के साथ कांग्रेस की महिला जिला प्रधान रितु लाठर, जैजैवंती निवासी सुरेंद्र उर्फ मंगल और गांव झांझ खुर्द निवासी राजेंद्र उर्फ जिंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया था। जहां से अदालत ने राजेंद्र तथा सुरेंद्र को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया था। जबकि रितू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से बिहार में होती थी चरस सप्लाई
सप्लायर ने बताया है कि बिहार में चरस नेपाल से आती है। साहनी पानीपत में किसी फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करता था। डेढ़ महीना पहले जब वह बिहार में गया था, तो उसकी मुलाकात बिहार के मोतिहार जिला के रहने वाले महादेव से हुई थी। वह उसकी बातों में आकर इस अपराध में धंधे में फंस गया।

18जेएनडी 27 :कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस टीम के साथ आरोपी।
18जेएनडी 28 : सप्लायर बालन साहनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed