फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एटीएम कार्ड बदल कर खाते से निकाले 29 हजार

एटीएम कार्ड बदल कर खाते से निकाले 29 हजार

Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर खाते से निकाले 29 हजार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने गतौली निवासी संदीप के खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गतौली गांव के संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई की शाखा में खाता है। शुक्रवार दोपहर बाद जुलाना में एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गया। जब एटीएम में पासवर्ड डाला तो वहां एक युवक पास खड़ा था। युवक ने पासवर्ड देख लिया। जब वह रुपये की रसीद निकालने लगा तो पास खड़े युवक ने उसका एटीएम मशीन से निकालकर उसे दे दिया। शाम आठ बजे उसके पास फोन में मैसेज आया और 16 हजार रुपये खाते से निकल गए। इसके बाद अगले दिन सुबह 10 बजे मैसेज आया कि उसके खाते से 13 हजार रुपये फिर से निकल गए। खाते से 29 हजार रुपये निकलने पर बैंक पहुंचा और एटीएम कार्ड लॉक कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी। संदीप ने बताया कि युवक ने एटीएम में ही कार्ड बदल दिया था। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एटीएम कार्ड बदल कर खाते से निकाले 29 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed