फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिस्तौल के बल पर बाइक और नकदी लूटी

पिस्तौल के बल पर बाइक और नकदी लूटी

Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर बाइक और नकदी लूटी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना की मालवी रेलवे फाटक पर तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से बाइक और नकदी लूट ली। बाद में घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सिसाय निवासी रजित ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त से मिलने जुलाना के वार्ड 13 निवासी जितेंद्र से मिलने आया था। देर रात को वह अपने दोस्त जितेंद्र की बाइक लेकर जुलाना रेलवे स्टेशन के निकट मालवी फाटक पर पहुंचा तो फाटक बंद मिला। इस कारण वह फाटक के पास से निकलने वाले कच्चे रास्ते से बाइक को निकालने लगा। इस दौरान बाइक की लाइटों को देखकर तीन युवक आए। इस दौरान युवकों ने उसको पिस्तौल दिखाकर रुकवा लिया और गोली मारने की धमकी देकर उसकी बाइक की चाबी ले ली और पर्स निकाल लिया। पर्स में चार हजार रुपये की नकदी, दो सिम व अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। बाद में युवक उसके मोटरसाइकिल पर जुलाना की तरफ फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना जुलाना पुलिस को दी। जुलाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल को रेलवे के अधीन बताया। पुलिस ने रजित की शिकायत पर तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया है।
पिस्तौल के बल पर बाइक और नकदी लूटी
मालवी रेलवे फाटक के निकट तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
फाटक बंद होने का फायदा उठाया युवकों ने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed