फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फतेहाबाद के कंहड़ी गांव के तीन दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने मौत

फतेहाबाद के कंहड़ी गांव के तीन दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने मौत

Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के कंहड़ी गांव के तीन दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने मौत
फतेहाबाद के तीन दोस्तों ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। दिल्ली-बठिंडा रेलवे मार्ग पर कालवन गांव के पास तीन दोस्तों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। तीनों दोस्त एक दूसरे से लिपटे हुए मिले हैं। जिला फतेहाबाद के कंहड़ी गांव के रहने वाले तीनों दोस्तों द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल रेलवे पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जीआरपी के अनुसार कंहड़ी गांव निवासी नवीन, अशोक और मोनू गहरे दोस्त थे। तीनों ज्यादातर समय साथ बिताते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों मंगलवार दोपहर 12 बजे कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में स्नान करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बुधवार सुबह तीनों के शव कालवन गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली कि बुर्जी नंबर 186 के पास तीन शव पड़े हैं। इसके बाद मौके पर जाकर मुआयना किया तो मामला आत्महत्या का लगा। रेलवे चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने कहा कि तीनों ने ट्रेने के आगे कूदकर आत्महत्या की है। तीनों युवकों की आयु लगभग 18 साल है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
फोटो नंबर
22जेएनडी09: अशोक की फाइल फोटो।
22जेएनडी10: नवीन की फाइल फोटो।
22जेएनडी11: मोनू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed