फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दरियावाला गांव में महिला की मौत का मामला

दरियावाला गांव में महिला की मौत का मामला

Wed, 25 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दरियावाला गांव में महिला की मौत का मामला
महिला आत्महत्या मामला : परिजनों की एसएसपी कार्यालय में पुलिस से धक्कामुक्की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। करीब दो सप्ताह पहले दरियावाला गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली कमलेश के मायका पक्ष के लोगों ने बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। इस दौरान महिला के मायके के लोगों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हो गई। महिला के परिजनों ने कहा कि महिला को गला घोंटकर मारा गया है और पुलिस ने सिर्फ उसके पति को काबू किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी बाहर हैं। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद डीएसपी रामभज व सदर थाना प्रभारी मनदीप कुमार के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। गौरतलब है कि चार-पांच दिन पहले भी महिला के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था।
महिला के मायके वाले हाथों में तख्तियां लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। महिला के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला कमलेश के पिता शीशपाल ने कहा कि कमेलश सात महीने की गर्भवती थी और उसका दस महीने का बेटा भी है। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे। इस पर उसकी बेटी का गला दबाकर हत्या की गई है। शीशपाल ने कहा कि इस पर पुलिस ने कमलेश के पति सुनील, देवर अनिल, सास बीरतो व ससुर राजराम के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक सिर्फ सुनील की ही गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बार-बार पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की गई, लेकिन किसी भी अन्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शीशपाल के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पुलिस अब उन्हें गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

इस बारे में थाना सदर के प्रभारी मनदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पति की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी अन्य दोषी होगा उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed