फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बाइक सवार युवकों ने डंडों से किया हमला

बाइक सवार युवकों ने डंडों से किया हमला

Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने डंडों से किया हमला
जींद। गांव घिमाना में अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग पर डंडों से हमला करके घायल कर दिया। घायल हुए बुजुर्ग ने अपने ही रिश्तेदारों पर रंजिश के चलते हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव घिमाना निवासी धर्मबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और आते ही उस पर डंडों से हमला कर दिया। उसने बताया कि कई साल पहले मेरे दामाद ने मेरी बेटी पर हमला कर अपाहिज कर दिया था। इसमें अदालत ने मेरे दामाद को एक साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा किया हुआ है, लेकिन वह उन पर लगातार समझौते का दबाव डाल रहे हैं। उसने आशंका जताई कि उस पर हमला उसके ही दामाद ने साजिश के तहत हमला कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed