{"_id":"5a2053c44f1c1bb6678bf204","slug":"201512068036-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बाधित करने के आरोप में पांच काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता बाधित करने के आरोप में पांच काबू
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली के विरोध में रास्ता बंद करने के आरोप में पांच को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सांसद राजकुमार सैनी की रैली के विरोध में गांव शाहपुर में जींद-चंडीगढ़ मार्ग जाम करने के आरोप मेें पुलिस ने संदीप भारती सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आजाद किसान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भारती के नेतृत्व में युवाओं ने सांसद राजकुमार सैनी की रैली के विरोध में मार्ग को जींद-चंडीगढ़ मार्ग बाधित कर दिया था। अधिकारियों के समाझाने के बावजूद युवाओं ने मार्ग को नहीं खोला था। इसके कारण मार्ग से निकलने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी थी। सदर थाना पुलिस नेे इस मामले मेें आजाद किसान मिशन के अध्यक्ष संदीप भारती सहित अन्य के खिलाफ मार्ग को बाधित करने और सरकारी कार्य मेें बाधा डालने का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में मार्ग बाधित करने के मामले में संदीप भारती के अलावा गांव मुडलाना निवासी निर्जर, कुलदीप, गांव इसराना निवासी बलजीत, गांव मांडी निवासी सुरेंद्र उर्फ पटवारी का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करकेे अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।