{"_id":"5cd1d237bdec22078775ae66","slug":"191557254711-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौदी गांव से किसान का गेहूं समेत ट्रेक्टर-ट्रॉली चुरा ले गया बाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ौदी गांव से किसान का गेहूं समेत ट्रेक्टर-ट्रॉली चुरा ले गया बाबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गांव बड़ौदी निवासी किसान का ट्रैक्टर व गेहूं से भरी ट्रॉली को लेकर एक बाबा फरार हो गया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर बाबा पवित्रनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ौदी निवासी रामफल ने कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास एक छोटा ट्रैक्टर है। गांव के मंदिर में सूरजभान नाम बाबा रहता है। वह हर साल गेहूं के सीजन के दौरान गांव के गेहूं इकट्ठा करता है। रामफल ने कहा कि वह बाबा की सेवा करता है तथा गांव से गेहूं इकट्ठा करने में बाबा की मदद करता है। बाबा सूरजभान के पास पांच दिन पहले पवित्रनाथ नामक एक बाबा आया था। रामफल ने कहा कि वह सोमवार को दोपहर के समय खेत में गया हुआ था। पीछे से बाबा पवित्रनाथ उसके घर में खड़े ट्रैक्टर व उसके साथ जुड़ी ट्रॉली, जिसमें गेहूं भरा था को लेकर गायब हो गया। जब वह खेत से वापस आया तो उसे अपना ट्रैक्टर गायब मिला। उसने आसपास अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा पवित्रनाथ उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर जाता हुआ देखा गया। पुलिस ने रामफल की शिकायत पर बाबा पवित्रनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।