{"_id":"5ccdea25bdec22078775ab02","slug":"191556998693-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
नरवाना। बडनपुर व डोहाना खेड़ा गांव के बीच दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने 18 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रैफर कर दिया। जबकि घायल युवक को परिजन हिसार के निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलपुर गांव निवासी दीपक बाइक पर सवार होकर नरवाना आ रहा था। दूसरी ओर से बाइक पर आ रहे डोहाना खेड़ा गांव निवासी अजय की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने दोनों घायल युवकों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मंगलपुर गांव के 18 वर्षीय दीपक को मृत घोषित कर दिया। अजय को गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल हिसार ले गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दीपक नरवाना में किसी दुकान पर मिस्त्री का काम सीख रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -सत्यवान, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।