फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   निडाना में मामूली कहासुनी के चलते दो गुटों में चले लाठियां व गंडासे, तीन गंभीर व पीजीआई रेफर

निडाना में मामूली कहासुनी के चलते दो गुटों में चले लाठियां व गंडासे, तीन गंभीर व पीजीआई रेफर

Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
निडाना में मामूली कहासुनी के चलते दो गुटों में चले लाठियां व गंडासे, तीन गंभीर व पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। महिलाओं की मामूली कहासुनी के चलते निडाना गांव में दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में लात-घूंसे, ईंटे व गंडासे चले। एक गुट से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

सोमवार को निडाना गांव में महिलाओं की मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा आजाद एवं नफे गुट के बीच हुआ। झगड़े में आजाद गुट से आजाद उसका लड़का दीपक व ऋषिपाल को गंभीर चोटें आई। इसके अलावा भी कई लोग घायल हो गए। आजाद, दीपक व ऋषिपाल को ग्रामीणों ने जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। इनकी हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। केस इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें एक गुट के घायल होने की सूचना मिली है। दूसरे गुट ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने दीपक, आजाद एवं ऋषिपाल गुट की शिकायत पर दूसरे गुट के नफे सिंह और उसके दो लड़के तथा कपूरा एवं उसकी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed