{"_id":"596277e84f1c1b09278b45cc","slug":"191499625448-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित तीन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित तीन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव हाडवा में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बच्ची की गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव अलेवा जयवीर ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन निर्मला की शादी गांव हाडवा निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसकी पिटाई की जाती थी। इसी से परेशान होकर उसकी बहन निर्मला और भांजी ने जहर निगल लिया। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन को आरोपियों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव हाडवा निवासी पति कृष्ण, जेठी प्रेम, ससुर रणजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
पति सहित तीन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस
जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत