{"_id":"5ccdea18bdec22074b0a83fd","slug":"181556998680-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर बुजुर्ग महिला से नकदी और जेवर छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर बुजुर्ग महिला से नकदी और जेवर छीने
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गांव ईगराह निवासी एक 75 वर्षीय महिला को जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर एक अन्य महिला ने उसके पर्स से 12 हजार रुपये की नकदी, कानों में पहनी सोने की बुजनी व गले में पहना सोने का ओम लेकर फरार हो गई। बेहोशी की हालत में बुजुर्ग महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव ईगराह निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके दादा सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। छह महीने पहले उसके दादा की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी दादी सावित्री देवी को उसके दादा की पेंशन मिलने लगी थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसकी दादी सावित्री देवी सफीदों गेट स्थित एसबीआई में पेंशन निकलवाने आई थी। सावित्री देवी ने 12 हजार रुपये पेंशन निकलवाई। बैंक में ही उसे एक अन्य महिला मिली। महिला ने सावित्री देवी को अपनी बातों में बरगला लिया तथा उसे बाजार में ले गई। इसके बाद बाजार में महिला ने सावित्री देवी को जूस पीने के लिए दिया। इसके बाद महिला सावित्री देवी को अपने साथ देवीलाल चौक की तरफ ले गई। सावित्री देवी ने कहा कि इसके बाद उसे कुछ पता नहीं। देवीलाल चौक पर गांव ईगराह के लोगों ने सावित्री देवी को सड़क किनारे पड़े देखा और किसी तरह ऑटो में बैठाकर उसके घर पहुंचाया। यहां सावित्री देवी कुछ होश में आई तो उसके पर्स में रखे 12 हजार रुपये, कानों में पहनी सोने की बुजनी, गले में पहना सोने का ओम गायब मिले। परिजन सावित्री देवी को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।