फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दवाई लेने आई महिला का दो युवकों ने किया अपहरण, एक युवक ने किया रेप

दवाई लेने आई महिला का दो युवकों ने किया अपहरण, एक युवक ने किया रेप

Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दवाई लेने आई महिला का दो युवकों ने किया अपहरण, एक युवक ने किया रेप
दवा लेने आई महिला का दो युवकों ने किया अपहरण, एक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कोसली थाना के तहत आने वाली कॉलोनी की रहने वाली महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर दो युवकों पर अपहरण करने व एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने गांव पोली निवासी दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कोसली थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय महिला ने कहा कि वह दवा लेने के लिए 15 सितंबर को दोपहर साढ़े 11 बजे जुलाना आई थी। यहां से गांव पोली निवासी सतपाल व लीला ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद दोनों उसे पोली गांव के खेतों में ले गए। यहां सतपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने सतपाल के खिलाफ रेप करने व लीला के खिलाफ सहयोग करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। गांव पोली निवासी सतपाल व लीला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय महिला ने कहा कि गांव करसिंधु निवासी अनिल रात को उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी आंख खुली तो उसने शोर मचाया। आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव करसिंधु निवासी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका ने बताया कि पुलिस ने छापा मारकर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed