फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बंदूक के बल पर पैट्रोल पंप से लूटे 60 हजार रुपये

बंदूक के बल पर पैट्रोल पंप से लूटे 60 हजार रुपये

Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बंदूक के बल पर पैट्रोल पंप से लूटे 60 हजार रुपये
हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप से लूटे 60 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। वीरवार शाम हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथो गांव स्थित कविता फिलिंग स्टेशन से पांच अज्ञात नकाबपोश हथियारों के बल पर लगभग 60 हजार की राशि लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार वीरवार शाम दो बाइकों पर पांच नकाबपोश आए और बंदूक लहराकर सेल्समेनों को डराया और पंप में रखे 60 हजार की राशि लूट कर ले गए। उस समय पंप पर चार सेल्समैन थे। सेल्समैन ने तुरंत लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। एएसआई गुरमेल ने बताया कि उन्हें सेल्समैन ने बताया कि दो बाइकों पर पांच युवक आए जो अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। बंदूक दिखाकर उन्हें डराया और साठ हजार रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। गुरमेल ने बताया कि वह जांच के बाद मामला दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

खराब पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे
जिले की पुलिस ने सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हुए है। लेकिन यहां लगे कैमरे खराब बताए गए। एएसआई गुरमेल ने बताया कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। जिसकी फुटेज नहीं देखी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed