{"_id":"5b5225a64f1c1b4d748b6070","slug":"181532110246-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल करवाने के बाद भी नहीं आ रहा आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल करवाने के बाद भी नहीं आ रहा आरोपी काबू
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल करवाने के बाद आरोपी नहीं आया गिरफ्त में
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। तीन जुलाई को सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी काबू नहीं आ रहा है। आरोपी के दोस्त से पुलिस ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए वीडियो कॉल भी करवाई, लेकिन वह पुलिस को गच्चा देने में कामयाब हो रहा है। अब तक आरोपी का पुलिस से बचने का सबसे बड़ा कारण यह है कि वह मोबाइल फोन यूज नहीं कर रहा है। पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद 17 दिन बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया है।
बताते चलें कि तीन जुलाई को शाम छह बजे चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास सुप्रीम स्कूल संचालक भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल की दो बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की थी। इस मामले में भूपेंद्र शर्मा के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर गांव बिरोली निवासी रामनिवास दूहन, उसके भाई राममेहर, भांजे-भतीजे, पुराना शहर निवासी संजय दारा सिंह, उसके भाई सुनील कपूर, उसके पिता बिल्लू पहलवान समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इन आरोपियों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस ने नामजद लोगों के अलावा भी अपनी जांच घुमाई।
पुलिस सूत्रों से अनुसार भूपेंद्र उर्फ बबल की हत्या का शक सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी युवक पर है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है। सूत्रों की मानें तो जिस आरोपी पर पुलिस का शक वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इस कारण वह पकड़ में नहीं आ रहा। पुलिस ने आरोपी के एक दोस्त को हिरासत में लेकर जानकारी हासिल की लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी हाथ नहीं लगा स का।
विज्ञापन
फेसबुक मैसेंजर पर पुलिस ने करवाई बात
पुलिस सूत्रों तसे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के जिस दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया, उससे आरोपी की फेसबुक मैसेंजर पर बात भी करवाई। आरोपी ने उसे रोहतक में मिलने के लिए बुलाया। फेसबुक से वीडियो कॉल करके पहले यह जाना कि उसके आसपास कोई है तो नहीं। इतना सब कन्फर्म करने के बाद भी आरोपी अपने दोस्त से मिलने रोहतक नहीं आया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह गोहाना में मिलेगा। पुलिस आरोपी के दोस्त को लेकर गोहाना भी गई लेकिन वहां भी वह उससे मिलने नहीं पहुंचा। इस प्रकार पुलिस कई जगहों की खाक छान चुकी है। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद आरोपी गच्चा दे रहा है।
पुलिस इस मामले की कई एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस नामजद लोगों के अलावा भी अपने शक की सुई घुमा चुकी है। फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। एक युवक के पीछे पुलिस लगी है। उसके हाथ लगते ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा। जल्द ही युवक को काबू कर लिया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, सीआईए प्रभारी, जींद।