फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सैनिक के घर से दो लाख 76 हजार रुपये की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी

सैनिक के घर से दो लाख 76 हजार रुपये की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी

Wed, 13 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सैनिक के घर से दो लाख 76 हजार रुपये की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। नरवाना की हरिनगर कॉलोनी निवासी एक सैनिक के घर से रात को चोर दो लाख 76 हजार की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए। सैनिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नरवाना के हरिनगर निवासी शिशपाल ने बताया कि वह आसाम राइफल में कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग दिल्ली में है। वह पिछले एक साल से दिल्ली में ही अपने परिवार के साथ रहता है। एक महीने के लिए उसकी पत्नी व उसका लड़का उसके नरवाना स्थित मकान में रहने आए थे। अचानक उसकी पत्नी व लड़के को किसी कार्य से दिल्ली जाना पड़ गया। पीछे से चोरों ने उसके मकान में सेंध लगा दी। शिशपाल ने कहा कि उसके घर में दो लाख 76 हजार रुपये, छह तोले की महिला व पुरुष की दो सोने की चेन, तीन तोले का एक सोने का हार, सोने की चार तोले की चार नाथ, सोने की चार तोले की चार अंगूठी, चार तोले सोने के दो कड़े, सोने की बाली के साथ-साथ अन्य सामान चोरी हो गया। शिशपाल ने कहा कि काफी गहने उसकी बेटी के थे जो मकान में रखे थे। शहर थाना प्रभारी रविश कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया था। शिशपाल ने जो-जो सामान चोरी हुआ बताया है, उसके आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed