{"_id":"5aecac764f1c1bc03d8b6a4c","slug":"181525460086-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चालक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत
Updated Sat, 05 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उचाना खुर्द गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उचाना खुर्द निवासी राकेश, मांगेराम व गुरनाम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उचाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राकेश के भाई विनोद कुमार की शिकायत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव उचाना खुर्द निवासी विनोद कुमार ने कहा कि उसके चाचा का लड़का राकेश, मांगेराम व गुरनाम बाइक पर उचाना की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव से बाहर निकले तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक उचाना खुर्द निवासी भूपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।