{"_id":"5b6351c44f1c1bab7d8b6172","slug":"171533235652-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"--अलेवा में किसान की कस्सी से काटकर हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
--अलेवा में किसान की कस्सी से काटकर हत्या का मामला
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे भाई ने की थी किसान की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अलेवा में मंगलवार रात को कस्सी से काटकर किसान की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक के चाचा का बेटा ही निकला। शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है। आरोपी ने किसान की हत्या करने के अलावा अलेवा निवासी अपने भाई बल्ली का मर्डर करना भी स्वीकार कर लिया है। मृतक की पुत्रवधू की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन हत्यारा इनमें से नहीं निकला। अलेवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते चलें कि मंगलवार रात को अलेवा गांव निवासी बल्ली की खेत में कस्सी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रात को ही बल्ली के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक बल्ली की पुत्रवधू की शिकायत पर पुलिस ने बिंटू, टिंकू, काला उर्फ रविंद्र व बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अलेवा थाना प्रभारी हरिओम शर्मा ने बताया कि जब इस मामले की जांच हुई तो नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का कोई ठोस सुबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पूरी छानबीन की और इसमें मृतक बल्ली के चाचा का लड़का राजेश ही हत्यारोपी निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि बल्ली का लड़का राजू जींद जेल में बंद है। बल्ली राजेश और रणधीर के साथ बाइक पर जेल में अपने लड़के राजू से मिलने आया था। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण वह राजू से नहीं मिल सका। तीनों बाइक पर बैठकर खेड़ी तलौड़ा की तरफ चल पड़े। रणधीर खेड़ी तलौड़ा से ही किसी दूसरे व्यक्ति की बाइक पर चला गया। बल्ली व राजेश ने यहां ठेके पर बैठकर बीयर पी। जब पुलिस ने ठेके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो इसमें दोनों यहां मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों बाइक पर यहां से निकलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद बल्ली व राजेश खेत में चले गए और शराब पीने लगे। यहां इन लोगों ने दो बोतल बीयर पी। किसी बात को लेकर इन दोनों में आपसी कहासुनी हो गई। इसमें बल्ली ने राजेश को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तैश में आए राजेश ने कस्सी से बल्ली पर वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद राजेश मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि राजेश ने पुलिस पूछताछ में उपरोक्त सभी बातें स्वीकार कर ली है।