{"_id":"596bb2584f1c1b47408b46c8","slug":"171500230232-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को सौंपी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को सौंपी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
महाराजा अग्रसेन चौक के पास मकान से लाखों रुपये की नगदी, सोने के जेवरात की चोरी की वारदात को सुलझाने की मांग के लिए शहर के लोग पुलिस चौकी पहुंचे। यहां मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंपा। शिकायतकर्ता राजेश गर्ग ने बताया कि 12 जुलाई की रात को चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग में साफ है कि एक युवक ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर आधे घंटे में युवक ने सीढ़ियों से कई बार ऊपर मकान में कमरे में गया। इसमें युवक का चेहरा भी दिखता है। दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलराज श्योकंद, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, संदीप चौधरी, रामचंद्र जैन, रमेश गर्ग ने कहा कि शहर में बीते कई दिनों में चोरी की वारदात हो रही है। जिस तरह से चोरी हुई है उससे लगता है कि वारदात करने वाला एक ही गिरोह है। पुलिस को चाहिए कि वो फुटेज के हिसाब से चोरी की वारदात को सुलझाए। रात को भी पुलिस गश्त बढ़ाए। पुरानी अनाज मंडी में भी रात को चौकीदार के साथ दो युवकों ने मारपीट की है। मंडी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चहल ने कहा कि पुलिस जांच में लगी है। सीसीटीवी में दर्ज रिकॉर्डिंग मिली है। इस पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।