{"_id":"5c7ecc19bdec22144a2716eb","slug":"161551813657-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर --गांव धड़ौली व भिड़ताना के बीच रात को हुआ हादसा अमर उजाला ब्यूरो जींद। गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर --गांव धड़ौली व भिड़ताना के बीच रात को हुआ हादसा अमर उजाला ब्यूरो जींद। गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव धड़ौली और भिड़ताना के बीच सोमवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कालवा निवासी 31 वर्षीय जैकी समेत छह युवक सोमवार की रात में कार में सवार होकर गोहाना रोड की तरफ जा रहे थे। गांव धड़ौली और भिड़ताना के बीच कार अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। जिससे कार चला रहे जैकी की मौत हो गई, जबकि गांव कालवा निवासी बंटी, गांव खड़वाली निवासी अनु, सुनील, रवि घायल हो गए। राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से अनु, सुनील, रवि और सोमबीर को गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार लोग भात भरकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
भात भरकर घर वापस लौट रहे थे कार सवार युवक
गांव खड़वाली निवासी युवक गांव कालवा में भात भरने के लिए आए हुए थे। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद छह युवक कार में सवार होकर गांव लौट रहे थे। जैकी घायल युवकों का रिश्तेदार था। जैकी उन्हें अपनी गाड़ी में गांव खड़वाली छोड़ने की बात कही थी। रास्ते में हादसा होने पर जैकी की मौत हो गई।