फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गली से गुजर रहे युवक पर चार युवकों ने किया चाकू, लाठी-डंडों से हमला

गली से गुजर रहे युवक पर चार युवकों ने किया चाकू, लाठी-डंडों से हमला

Fri, 01 Mar 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गली से गुजर रहे युवक पर चार युवकों ने किया चाकू, लाठी-डंडों से हमला
युवक पर चाकू, लाठी-डंडों से चार अन्य युवकों ने किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव कंडेला में गली से गुजर रहे युवक को गांव के ही चार युवकों ने रोक लिया और उस पर चाकू, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कंडेला निवासी 31 वर्षीय कपिल ने कहा कि वह दोपहर तीन बजे अपने घर से खाना खाकर चाचा के घर जा रहा था। गांव के ही सौरभ, अंकुश, जयदीप और मनीष ने उसे रास्ते में रोक लिया और उस पर चाकू, लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कपिल को उसके परिजनों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना पुलिस ने कपिल की शिकायत पर कंडेला निवासी सौरभ, अंकुश, जयदीप तथा मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed