फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चाबरी गांव के पास पेड़ से टकराई टाटा मैजिक, चालक की मौत

चाबरी गांव के पास पेड़ से टकराई टाटा मैजिक, चालक की मौत

Tue, 12 Feb 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
चाबरी गांव के पास पेड़ से टकराई टाटा मैजिक, चालक की मौत
चाबरी के पास पेड़ से टकराई टाटा मैजिक, चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव चाबरी के पास नीलगाय को बचाने में हुए सड़क हादसे में टाटा मैजिक चालक गांव ढाठरथ निवासी 36 वर्षीय बलजीत की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव ढाठरथ निवासी सुरेश ने बताया कि उसका भाई 36 वर्षीय बलजीत टाटा मैजिक चलाता था। रविवार शाम को वह गोहाना से अपने गांव ढाठरथ की तरफ आ रहा था। चाबरी गांव के पास अचानक उसकी टाटा मैजिक के सामने एक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में बलजीत ने एकदम कट मार दिया, जिससे उसकी गाड़ी असंतुलित हो गई और पेड़ से टकार गई। इसमें बलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सुरेश ने बताया कि उसका भाई बलजीत अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed