फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   30 घंटे बाद मिला लापता एएसआई का शव

30 घंटे बाद मिला लापता एएसआई का शव

Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
30 घंटे बाद मिला लापता एएसआई का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव नूरनखेड़ा की सीमा से निकल रही नहर में कार गिरने से लापता एएसआई धर्मबीर सैनी के शव को लगभग 30 घंटे के बाद गांव रिढ़ाना हेड के निकट से बरामद कर लिया गया। इसके लिए ग्रामीण और गोताखोर लगातार शव को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण शव नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद हांसी-बुटाना ब्रांच नहर में पीछे से पानी कम कराया। नहर में पानी कम होने के बाद गांव रिढ़ाना हेड के निकट शव को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद एएसआई धर्मबीर सैनी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर गोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उनका सेक्टर सात के साथ लगते शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे में मरने वाले धर्मबीर सैनी की पत्नी संगीता और भाभी कृष्णा का रविवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। धर्मबीर के शव को नहर में तलाशने के लिए मधुबन से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया था। गोताखोरों के प्रयास के बावजूद भी शव बरामद न होने पर नहर का पानी कम कराया गया। ज्ञात रहे कि क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर कार्यरत अर्बन एस्टेट निवासी धर्मबीर सैनी अपने परिवार के लोगों के साथ गोहाना में शोक जताने के लिए जा रहे थे, लेकिन गांव नूरनखेड़ा से निकल रही हांसी-ब्रांच नहर में गाड़ी गिर गई थी। इसमें धर्मबीर सैनी पानी में लापता हो गए थे, जबकि उसकी पत्नी संगीता और भाभी कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दौरान धर्मबीर के भाई रघुबीर और भतीजे की पत्नी मीना को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। आसपास के लोगों ने बताया कि जब नहर में गिरी गाड़ी को बाहर निकाला जा रहा था तो उस समय धर्मबीर सैनी का शव गाड़ी में था। इसी दौरान गाड़ी का रस्सा टूट गया और गाड़ी फिर से पानी में जा गिरी। इसमें गाड़ी की खिड़की खुल गई और धर्मबीर सैनी का शव पानी के बहाव में चल गया। हालांकि इस दौरान लोगों ने शव को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पानी की रफ्तार में शव को ढूंढा नहीं जा सका। इसके बाद लगभग 30 घंटे के बाद शव को बरामद किया जा सका।


महज 20 मिनट में मौत ने तीन जिंदगियों ले लिया आगोश में
परिजनों के अनुसार एएसआई धर्मबीर सैनी अपने परिवार के साथ करीब 20 मिनट पहले ही घर से निकला था। किसी को नहीं पता था कि महज 20 मिनट में ही मौत उन्हें आपने आगोश में ले लेगी। मृतक कृष्णा के बेटे अमित ने बताया कि घर से जाने के ठीक 20 मिनट बाद उनके पास हादसे की सूचना पहुंच गई। वहीं हादसे में धर्मबीर के ही परिवार के रघबीर सैनी और मीना देवी बच गए। भीषण हादसे में बचे ये दोनों अब भी हादसा याद आते ही सहम जाते हैं।
विज्ञापन

30 घंटे बाद मिला लापता एएसआई का शव
कार नहर में गिरने से सब इंस्पेक्टर सहित तीन की हो गई थी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed