{"_id":"5957efc44f1c1bdc398b4d90","slug":"161498935236-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव रत्ताखेड़ा के निकट शुक्रवार देर रात को पानीपत से जींद आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर पेड़ गिर गया। अचानक पेड़ गिरने पर ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में सूचना पाकर रेलवे विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और रेलवे लाइन पर गिरे पेड़ को हटाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रोहतक से वाया पानीपत होते जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार रात को सफीदों रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन सवारियों को लेकर सफीदों रेलवे स्टेशन से जींद की तरफ रवाना हुई। जब ट्रेन रत्ताखेड़ा के निकट पहुंची तो इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते देख चालक ने तुरंत ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगते ही ट्रेन में झटका लगा और यात्री घबरा गए। यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर देखा तो इंजन के आगे पेड़ पड़ा था। यात्रियों ने पेड़ हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उसके बाद इस घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के पीएमडब्लयूएस मीना, गैंग जमादार बाबू लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मौके से पेड़ को काटकर ट्रैक को खाली किया। ट्रैक खाली होने के बाद रात को करीब 11 बजे इस सवारी गाड़ी को रवाना किया गया। अगर ट्रेन ड्राइवर बृजमोहन समय पर स्थिति का न संभालता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन पटरी से उतर या पलट सकती थी। स्टेशन अधीक्षक सफीदों सत्यदेव चौबे ने कहा कि उनको रात को सूचना मिली थी कि ट्रेन के आगे बड़ा पेड़ आ गया है और रेलवे लाइन बाधित हो गई है। उन्होंने इसकी खबर रेलवे कंट्रोल रूम को दी। वहां से टीम ने आकर रेल मार्ग को बहाल किया।
चलती ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़
ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टाला हादसा
रत्ताखेड़ा के निकट पानीपत से आ रही ट्रेन के आगे गिरा पेड़