{"_id":"5d0d18768ebc3e7ca318ca4e","slug":"156113930212-jind-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में युवक की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झगड़े में युवक की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गांव शाहपुर में घर में बैठे लोगों पर पड़ोसियों द्वारा किए गए हमले में घायल व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने गांव की ही एक महिला और युवक को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गांव शाहपुर निवासी कप्तान ने 15 जून को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह अपने घर में बैठा था। उसके साथ ही चाचा वीरेंद्र भी बैठे हुए थे। इसके अलावा घर में मोहित, सोनू, दीपक व राजेंद्र भी थे। इसी दौरान पड़ोसी दिनेश, मुकेश, राज बाला, प्रदीप व कैलाशो ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। दिनेश ने उससे चाचा के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह बेसुध होकर गिर गए। इस हमले में मोहित, सोनू, दीपक व राजेंद्र भी घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां से चाचा वीरेंद्र की हालत को गंभीर देखकर उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसके चाचा वीरेंद्र की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने वीरेंद्र के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते अब प्रदीप व राज बाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।