{"_id":"5d0d16198ebc3e7ca318c9a5","slug":"156113869813-jind-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। बडनपुर गांव में वीरवार शाम को दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
30 मार्च 2017 को जुलाना के नंदगढ़ गांव की ज्योति का विवाह बडनपुर के राकेश के साथ हुआ था। मृतका के भाई जतिन सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन ज्योति का पति राकेश व ससुराल के अन्य लोग बहन को दहेज कम लाने और बेटी को जन्म देने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। बहन के ससुराल वालों को कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। आए दिन परेशान करने से तंग आकर वीरवार को उसकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जतिन के बयान पर ज्योति के पति राकेश, देवर राजेश, सास शकुंतला, पितसरा महावीर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने के आरोप का मामला दर्ज कर लिया है। ज्योति का पति राकेश सीआरपीएफ में नौकरी करता है और वह पांच दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापस गया है। सदर थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दाह संस्कार के लिए शव मायका पक्ष नंदगढ़ ले गया है।