फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शादी के नाम पर 70 हजार दिए, लुधियाना स्टेशन पर छोड़कर भागी दुल्हन

शादी के नाम पर 70 हजार दिए, लुधियाना स्टेशन पर छोड़कर भागी दुल्हन

Fri, 21 Jun 2019 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
शादी के नाम पर 70 हजार दिए, लुधियाना स्टेशन पर छोड़कर भागी दुल्हन
जींद। स्थानीय रोहतक रोड पर स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नामक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि जिन लोगों की उसने शिकायत दी है वह एक गिरोह चलाते हैं और लोगों को ठगते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने रोहतक रोड पुलिस चौकी व सीएम विंडो पर इसकी शिकायत दी है। वहीं रोहतक रोड चौकी प्रभारी रामपाल सिंह के अनुसार इस प्रकार की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने कहा कि बीमारी की वजह से उसकी पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके माता-पिता बुजुर्ग हैं। ऐसे में नरवाना रोड निवासी दो लोग उसके घर आए और कहा कि वे रिश्ता करवाते हैं। उन्होंने पंजाब में एक लड़की देखी है। लड़की अपने रिश्तेदारों के पास रहती है। उक्त लोगों ने कहा कि लड़की बहुत ही गरीब परिवार से है और शादी के लिए एक लाख रुपये देने होंगे। इस पर 85 हजार रुपये में बात तय हो गई। आरोप है कि पिछले महीने ही उसे पंजाब ले जाया गया और उसकी मुलाकात लुधियाना निवासी दो महिलाओं व एक संगरूर निवासी युवती से करवाई गई। उसने आरोपियों को 70 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद सात जून को वह दोनों आरोपियों के साथ फिर लुधियाना गया और वहां कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी की। सुरेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि नौ जून को पंजाब निवासी महिला का फोन आया कि उसकी पत्नी के घर में जागरण है। इस पर वह अपनी पत्नी को लुधियाना ले गया। सुरेंद्र के अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उसकी पत्नी ने उसका मोबाइल फोन मांगा और गायब हो गई। इसके बाद जब वह लुधियाना निवासी दूसरी महिला के घर पहुंचा और बातचीत की तो उक्त लोगों ने आनाकानी की। सुरेंद्र के अनुसार जब उसने पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

पहले से ही शादीशुदा है महिला
सुरेंद्र के अनुसार जिस महिला से उसकी शादी करवाई गई, वह पहले से ही शादीशुदा है और उसका धर्म व नाम भी अलग है। सुरेंद्र के अनुसार यह गिरोह काफी लोगों को ठग चुका है। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed