फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बेटी अगवा करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

बेटी अगवा करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

Thu, 13 Jun 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बेटी अगवा करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म
नरवाना। शहर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ उसकी लड़की को अगवा करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने और जान से मारने के आरोप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की है। जानकारी के अनुसार एक 40 वर्षीय महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले उकलाना रहती थी। वहां उसके साथ रिंकू ने दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह हर रोज उसे तंग करने लगा। जिससे वह वहां से नरवाना आ गई। रिंकू नरवाना भी पहुंच गया उसको तंग करना शुरू कर दिया। आरोपी उसको धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी 14 वर्षीय लड़की को उठवा देगा। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह उसे काफी तंग कर रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बार-बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने के आरोप का मामला दर्ज किया है।आरोपी की तलाश कीक जा रही है। - संजय, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed