{"_id":"5d0156fbbdec22070264d5d5","slug":"156036888118-jind-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे ब्रांड की बोतल में सस्ती शराब भरकर सप्लाई करने की अवैध फैक्टरी सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महंगे ब्रांड की बोतल में सस्ती शराब भरकर सप्लाई करने की अवैध फैक्टरी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। कस्बे के रामपुरा रोड पर एक मकान से महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब भरकर सप्लाई करने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस व आबकारी विभाग कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार को सीआईए टीम व एक्साइज के अधिकारियों ने मकान में छापामारी कर लाखों की अवैध शराब बरामद करने साथ एक युवक को काबू किया है। जिसकी पहचान इसराना के गांव बलाना निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। जिसे मकान से काबू किया गया है। मकान में सस्ती इम्पैक्ट शराब को रॉयल स्टैग की अंग्रेजी शराब की बोतलों में भरा जा रहा था।
सीआईए जांच अधिकारी कुलदीप व एक्साइज इस्पेक्टर विकास व जितेंद्र ने बताया कि बताया उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि रामपुरा रोड स्थित एकांत में बने एक मकान में अंग्रेजी शराब तैयार करने की फैक्टरी चल रही है। सूचना के बाद उन्होंने एसडीएम मनदीप कुमार से अनुमति लेकर मकान का सर्च वारंट लिया और छापामारी के दौरान 468 इम्पैक्ट शराब की बोतलें व रोयल स्टैग के तैयार किए हुए 498 अधे बरामद किए। सीआईए टीम के जांच अधिकारी सीआईए कुलदीप के अनुसार करीब तीन लाख रुपये की शराब तैयार करने की सामग्री व माल बरामद हुआ है। मकान में खाली बोतलों के साथ खाली शराब की पेटियां, ढक्कन व बोतल सील कर का भी काम किया जा रहा था।
गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनील से पूरी गहनता से पूछताछ की जाएगी कि यह शराब तैयार करके कहां सप्लाई की जाती थी और इस अवैध धंधे में कितने लोग और शामिल हैं। - कुलदीप, जांच अधिकारी, सीआईए टीम।
विज्ञापन
आसपास के क्षेत्र में रहती है खूब मांग : पुलिस सूत्रों के अनुसार आसपास के क्षेत्र में शराब की काफी अवैध दुकान चलती हैं। यहां इस प्रकार की मिलावटी शराब आसानी से बेची जा सकती है। वहीं ढाबों पर भी शराब का कारोबार बड़े स्तर पर चलता है। हालांकि अभी तक आरोपी से पूछताछ के बार ही स्थिति साफ होगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि आसपास के क्षेत्र में इस शराब की सप्लाई की जाती है।
दोगुना कीमत पर बिकती है सस्ती शराब : आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार जिस ब्रांड की शराब को दूसरे ब्रांड की बोतल में भर कर बेचा जा रहा है, इसमें दो गुणा तक मुनाफा है। इन लोगों द्वारा जो शराब प्रयोग की जाती है, वह खुली मार्केट में 200 से 300 रुपये प्रति बोतल मिलती है। जबकि जिस शराब की बोतल में इसे भरा जा रहा था, यह मार्केट में 350 से 450 रुपये प्रति बोतल मिलती है। हालांकि एलवन पर यह शराब करीब 100 रुपये प्रति बोतल पहुंचती है। वहीं जिस बोतल में शराब भरी जा रही है, यह एलवन पर 240 रुपये प्रति बोतल मिलती है।