{"_id":"5cfaaa8cbdec220708715912","slug":"155993152615-jind-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के मामले में एक और काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकली नोटों के मामले में एक और काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। सदर पुलिस ने वीरवार रात नकली नोटों के मामले में एक और युवक को काबू करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि सदर पुलिस ने बुधवार देर रात को गांव ढाकल से छात्तर गांव के रोहताश को साढ़े हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट के एक दिन के पुलिस रिमांड में उसने पुलिस को बताया कि वह पहली बार कैथल जिले के ग्योंग गांव निवासी जयप्रकाश से पांच के बदले में दस लेकर आया लेकर आया था। वीरवार को पुलिस ने जयप्रकाश को उसके ठिकाने से काबू कर लिया। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने छात्तर गांव के रोहताश को नकली करंसी देने के आरोपी जयप्रकाश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान जयप्रकाश से नकली करंसी बारे विस्तार से पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल जयप्रकाश किसी अन्य से यह नोट लाने की बात कर रहा है। पुलिस उसकी गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।