फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रात में झगड़े के बाद अलसुबह पत्नी की गर्दन में फाली मारकर की हत्या

रात में झगड़े के बाद अलसुबह पत्नी की गर्दन में फाली मारकर की हत्या

Tue, 21 May 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
रात में झगड़े के बाद अलसुबह पत्नी की गर्दन में फाली मारकर की हत्या
नरवाना (जींद)। लौन में मंगलवार अलसुबह एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते सो रही पत्नी की गर्दन पर फाली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने खुद भी करंट लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया मगर वह बच गया। गढ़ी पुलिस ने मृतका के भाई अनिल के बयान पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव लौन निवासी सेवा सिंह का अपनी पत्नी से अकसर झगड़ा रहता था। ग्रामीणों के अनुसार सेवा सिंह की पत्नी मजदूरी करने बाहर जाती थी। सेवा सिंह को इस बात को एतराज करता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय तो दोनों सो गए, लेकिन मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे सेवा सिंह ने सो रही 30 वर्षीय पत्नी पिंकी की गर्दन में फाली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी ने घर में बिजली की तार छूकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसके बाद सेवा सिंह ने गली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को बार-बार छुआ,लेकिन वह बच गया। वह झटका लगने से गिरकर घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगत सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व धमतान चौकी प्रभारी जगदीश मौके पर पहुंचे और मौके मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के भाई अनिल के बयान पति सेवा सिंह, पूर्ण सिंह व बबली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेवा सिंह की टांग टूटने के बाद पत्नी परिवार का का कर रही थी पालन-पोषण
सुबह खून से लथपथ 30 वर्षीय पिंकी का शव बिस्तर पर पड़ा था और पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई थी। इस दौरान मृतक महिला के तीनों बच्चे घर पर जुटे लोगों को देख रहे थे। घटना के बाद गांव के खाना पत्ती में सन्नाटा पसरा हुआ था। पंजाबी चौक स्थित रामदासिया मोहल्ला नरवाना निवासी पिंकी की शादी लौन गांव निवासी सेवा सिंह के साथ वर्ष 2005 में हुई थी। दोनों को तीन लड़के, जिसमें सबसे बड़ा लड़का आठ वर्षीय सुखविंद्र, छह वर्षीय अंकित और चार वर्षीय अंकुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजनों के अनुसार सेवा सिंह शुरू से ही शराबी प्रवृत्ति का था और ऑटो में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब दो साल पहले सेवा सिंह की सड़क हादसे में टांग टूट गई थी। तब से पिंकी ही मजदूरी करके परिवार का पेट पालती थी। घर का पूरा खर्च पिंकी चलाती थी। सेवा सिंह दो साल से बिस्तर पर था। टांग का ऑपरेशन होने की वजह से चलने में असमर्थ था। सात-आठ दिनों से पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर तकरार रहती थी। इन छोटी बातों के लिए सेवा सिंह इतना बड़ा कदम उठाएगा यह किसी को पता नहीं था। लोगों ने बताया कि पिंकी ही खेतों में काम करके परिवार का खर्च चला रही थी। पिंकी के जेठ को कोई संतान नहीं है, जिस कारण उसने अंकित को गोद ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed