{"_id":"5c797371bdec2273ab608206","slug":"151551463281-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे से चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठे से चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट-भट्ठे से चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव बीबीपुर स्थित साईं ईंट भट्ठे के ऑफिस में रखी साढ़े चार लाख रुपये की नकदी व 70 हजार रुपये कीमत की सोलर पैनल व बैटरी चोरी करने के छह में से तीन आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। बाकी तीन आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
सदर थाना पुलिस को 11 फरवरी को दी शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने कहा था कि वह गांव बीबीपुर में ईंट-भट्ठा चलाता है। उसके पास उत्तरप्रदेश के जिला बदायूं के गांव पड़ौल निवासी मुकिम, गांव नदाल निवासी जमीर, न्याय, सतपाल तथा पड़ौल निवासी निसार तथा गांव कमपुरा निवासी महेंद्र काम करते थे। रात को जब वह घर आया तो सभी मजदूर ईंट भट्ठे पर ही थे। ईंट भट्ठे के ऑफिस की अलमारी में साढ़े चार लाख रुपये रखे थे। जब सुबह वह ईंट भट्ठे पर गया तो सभी मजदूर लापता मिले। उसने ऑफिस के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी साढ़े चार लाख रुपये की नकदी तथा ऑफिस के ऊपर लगे सोलर पैनल व बैटरी भी गायब मिले। पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर छह मजदूरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने वीरवार को न्याय, निशार व जमीर को काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों से चोरी किए गए सोलर पैनल व बैटरी बरामद कर ली है। पुलिस पैसे के मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया। बाकी तीन आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।