{"_id":"5b4a4bd24f1c1be94b8b4aa5","slug":"151531595730-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांझ कलां में युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांझ कलां में युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव झांझ कलां में एक शादीशुदा युवक ने दो जुलाई को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मृतक के नाना की शिकायत पर उसकी पत्नी व मायका पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दो जुलाई को दी शिकायत में गांव झांझ कलां निवासी प्रेम सिंह ने कहा कि उसने अपनी बेटी के लड़के गांव खिड़वाल निवासी दीपक को कई वर्ष पहले गोद लिया था। दीपक उसके पास झांझ कलां में ही रहता था। दीपक की शादी 2011 में करनाल निवासी गीता के साथ की थी। शादी के बाद से दीपक व उसकी पत्नी गीता के बीच में कहासुनी होती रहती थी। काफी दिन पहले गीता अपने मायका करनाल में चली गई। 20 जून को दीपक गीता को लेने के लिए करनाल भी गया था। करनाल में गीता के घर पर उसके भाई बबलू, पिता वेदपाल, साढू व साली ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गीता ने उसके साथ आने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर दीपक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में दीपक की पत्नी करनाल निवासी गीता को गिरफ्तार कर लिया।