{"_id":"5b4108b54f1c1bb6248b5030","slug":"151530988725-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में अर्बन एस्टेट में दूसरी बड़ी चोरी की हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह में अर्बन एस्टेट में दूसरी बड़ी चोरी की हुई घटना
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अर्बन इस्टेट कॉलोनी आजकल चोरों के निशाने पर है। एक सप्ताह में चोरों ने दूसरी बड़ी वारदात को यहां अंजाम दिया। शुक्रवार रात को चोर मकान नंबर 2917 से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व दो लाख की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने पुलिस से रात के समय अर्बन इस्टेट में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
अर्बन इस्टेट निवासी कर्मजीत ने कहा कि रात को चोर उसके घर में छत के रास्ते पर घुसे और मकान के अंदर रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर दो सोने के कड़े, एक अंगूठी, एक सोने की चेन, एक गले का हार, एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। इसके साथ-साथ चोर दो लाख की नकदी भी ले गए। कर्मजीत ने कहा कि उन्हें चोरी का सुबह पता चला। कमरे की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। कर्मजीत ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। इससे एक सप्ताह पहले मकान नंबर 2740 में भी चोरों ने दस्त देकर लाखों रुपये के जेवरात और 57 हजार की नकदी चुरा ली थी। पंकज ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। अभी तक पुलिस ने इस मामले में भी चोरों का पता नहीं लगाया है। अर्बन इस्टेट निवासियों ने पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। चोर दिन में रेकी करते हैं। इसलिए दिन में सादी वर्दी में पांच-छह पुलिस कर्मचारी अर्बन इस्टेट में लगाए गए हैं। रात को भी पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।