फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दिया वारदात को अंजाम

दिया वारदात को अंजाम

Thu, 05 Oct 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिया वारदात को अंजाम
अवध एक्सप्रेस में चाकू की नोंक पर 40 हजार लूटे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लालगढ़ से गुवाहाटी जा रही अवध एक्सप्रेस में लुटेरे गिरोह के सदस्यों चाकू के बल पर यात्रियों से 40 हजार रुपये लूट लिये। गिरोह के सदस्यों ने चाकू के बल पर कई यात्रियों से लूट की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन इस दौरान जींद रेलवे पुलिस चेकिंग दस्ते ने तुरंत ही सतर्कता दिखाते हुए गिरोह के मुखियों को मौके पर काबू कर लिया। जबकि गिरोह के तीन सदस्य गाड़ी से उतरकर फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए गिरोह के मुखिया की दिल्ली रेलवे पुलिस को पहले ही तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तेजधार चाकू बरामद किया है। रेलवे पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।
रेलवे पुलिस के अनुसार बुधवार रात को अवध एक्सप्रेस लालगढ़ से दिल्ली की तरफ रवाना हुई थी। इसी दौरान ट्रेन में जींद रेलवे पुलिस की टीम गार्द कमांडर संभू दहिया, हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह, रामनिवास व जगबीर सिंह नरवाना रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर चेकिंग अभियान की शुरुआत की। जब ट्रेन रास्ते में ही पहुंची तो चार लोगों ने चाकू निकाल लिए और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान गिरोह के सदस्यों ने ट्रेन में सवार मातपुर जिला गोंडा यूपी निवासी अनुराग से 35 हजार रुपये, गांव नगरिया यूपी निवासी वेदप्रकाश से पांच हजार रुपये लूट लिए। गिरोह के सदस्य इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में मौजूद यात्रियों से एक-एक करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान रेलवे पुलिस का चेकिंग दस्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस को आता देखकर गिरोह के तीन सदस्य ट्रेन की धीमी स्पीड होने के चलते उतरकर फरार हो गए, जबकि गिरोह के एक सदस्य को रेलवे पुलिस कर्मियों ने काबू कर लिया। इसके कब्जे से एक तेजधार चाकू बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी हरदीप सिंह उर्फ रणजीता के रुप में हुई। रेलवे पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर दिल्ली रेलवे पुलिस को भी लूटपाट की वारदात में वांछित था, लेकिन लंबे समय से पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन



चाकू के बल पर यात्रियों से लूटपाट की जा रही थी। गिरोह के सदस्यों ने यात्रियों से 40 हजार रुपये लूट लिए थे, लेकिन एक आरोपी को मौक पर पहुंचकर काबू कर लिया। जिसके खिलाफ रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू दहिया, रेलवे गार्द कमांडर जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed